वर्तमान जुहला चौकी प्रभारी की तत्परता से जुहला मोड़ के बाईपास में घायल अवस्था में सड़क किनारे घायल एम्बुलेंस की मदद से भिजवाया गया जिला अस्पताल



रिपोर्टर : हेमंत सिंह .

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :'वर्तमान जुहला चौकी प्रभारी की तात्तपरता से जुहला मोड़ के बाईपास में घायल अवस्था में सड़क किनारे घायलो को उठवाकर एम्बुलेंस से भिजवाया गया जिला अस्पताल....

कटनी वर्तमान जुहला चौकी प्रभारी शशिभूषण दुबे द्वारा जानकारी में बताया गया कि आज सुबह से कुठला थाना क्षेत्र में चाका में लग रहे कुम्भ यात्रियों के वाहनो के लम्बे वाहनो के जाम की सुचना यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे द्वारा दी गईं और जाम खुलवाने के लिए जुहला चौकी से अपने स्टाफ के साथ निकले उसी बीच जुहला मोड़ के पास मोटरसाइकल समेत एक घायल चालक घायल अवस्था में डला हुआ था जिसकी कोई मदद करने के लिए वहाँ पर उपस्थित नहीं था घायल को देख तुरंत ही यातायात जुहला चौकी प्रभारी ने इस घटना की सुचना यातायात प्रभारी राहुल पांडे को सूचित किया गया उनके निर्देश अनुसार घायल संजय कोरी उम्र लगभग 30 वर्ष पिता रमेश कोरी निवासी वार्ड नं 08 बनहैटा थाना बड़वारा निवासी को तुरंत ही एम्बुलेंस बुलवाकर घायल को उचित उपचार के लिए भिजवाया गया जिला अस्पताल।


ए.एस.आई.शशिभूषण दुबे व आरक्षक आशीष सोनी तत्परता से घायल को मिला उचित उपचार।

Post a Comment

Previous Post Next Post