कुंभ यात्रियों के व्यवस्थाओ में जुटे यातायात थाना पुलिस बल व कुठला पुलिस बलो ने वाहनो के लगे लम्बे जाम को खुलवाया


रिपोर्टर : हेमंत सिंह 

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :  कुंभ यात्रियों के व्यवस्थाओ में जुटे यातायात थाना पुलिस बल व कुठला पुलिस बलो ने वाहनो के लगे लम्बे जाम को खुलवाया...


यातायात थाना प्रभारी राहुल पाण्डेय द्वारा जानकारी में बताया गया कि लगभग 2 घंटे तक मैहर रीवा रोड की और जाने वाले मार्ग कटनी जबलपुर कुठला थाना क्षेत्र चाका बाईपास मार्ग पर लग भग 2 घंटे तक वाहनो का कुम्भ जाने और वापस लौट रहे यात्रियों  के वाहनो का काफी लम्बा जाम लगा हुआ था जिसमे वाहनो के लग रहे जाम की जैसे ही सुचना मिली तभी तुरंत ही यातायात ट्रैफिक पुलिस बल व कुठला थाना पुलिस बल के द्वारा भारी वाहनों के लम्बे वाहनो के जाम को खुलवाया गया। कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा व यातायात प्रभारी राहुल पांडे व कंट्रोल रूम से सुदेश कुमार, जुहला चौकी वर्तमान प्रभारी शशिभूषण दुबे ट्रैफिक व थाना पुलिस बल के द्वारा कुम्भ जाने वाले यात्रियों की जिज्ञासा को देखते हुए उनकी मदद कर जाम को खुलवाया गया और जब तक मैहर सतना हाइवे मार्ग की और वाहनो को आगे बढ़ाने सुचना मिलते ही वाहनो को आगे जाने दिया जायेगा।



कुम्भ जाने वाले मार्ग पर पुलिस प्रशासन द्वारा कुम्भ जाने वाले यात्रियों की सहायता तो की ही जा रही है और वही इस जाम को खुलवाने में पुलिस प्रशासन की मदद करने के लिए समाज सेवी प्रीतेश बिलैया या, प्रदीप द्विवेदी , अभिलेख ताम्रकार भी मदद करने के लिए आगे आये।

Post a Comment

Previous Post Next Post