चार माह से लापता अपहृत बालिका को किया बरही पुलिस ने नसुरूल्लागंज(भेरूदा) सीहोर जिले से किया दस्तयाब



रिपोर्टर : हेमंत सिंह 

 कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत  पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी  अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में  पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।  थाना बरही  के अप. क्र. 437/2024, में धारा 137(2) बी. एन. एस. के अपहृत बालिका को श्रीमान  पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा एक टीम गठित की गई जो टीम नसरुल्लागंज भोपाल  जाकर  अपह्त बालिका को  उप निरीक्षक केके पटेल, एवं प्र आर 02 उदय पाल सिंह, आर  दिलीप कोल , आर अंकित बढ़गैया द्वारा  ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दिनाक 06 फ़रवरी को दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत अपहृत बालिकाओ  को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान                                                       

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक केके पटेल, स उ नि मीना धुर्वे,प्र आर 02 उदय पाल सिंह , आर दिलीप कोल,आर अंकित बढ़गैया साइबर सेल से आर प्रशांत विश्वकर्मा,अजय साकेत की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post