शो पीस बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर ,स्वच्छ भारत के सपने मे बन रहे रोड़ा, जिम्मेदारो की अनदेखी, 3 लाख रूपये की लागत से बने सामुदायिक प्रसाधन मे लगा 2 वर्षो से ताला



कटनी : मप्र सरकार की योजना कटनी जिले के कागजो मे रेंगती दिख रही है लेकिन जमीनी स्थिति मे हालात उन बिलकुल विपरीत है सरकारी मद से ग्रामो मे केंद्र सरकार व राज्य सरकर की योजना से स्वच्छ भारत के उदेश्य से कई लाखो, करोड़ो का बजट ख़र्चा तो किया जाता है लेकिन उसके बाद भी उसका फायदा आम जन ग्रामीणों व निर्धन लोगो को नहीं मिल पाता है ऐसे ही एक मामला ग्राम पंचायत बिछुआ का सामने आया है जहाँ 2 वर्ष पूर्व ग्राम पंचयात भवन के बाजु से एक सामुदायिक स्वच्छ परिसर (सार्वजनिक शौचालय )बनाया गया था जिसे ग्रामीण को शौचालय व प्रसाधन आदि का लाभ लोगो मिल सके लेकिन जिम्मेदार रोजगार सहायक अजित जायसवाल के गैर जिम्मेदार रवैया हजारों लोगो को उनके हक से वंचित क़र दिया गया है स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया है की ज़ब से यह स्वच्छ परिषर बना है तभी से उसमे ताला जड़ा है और यह लोगो के उपयोग के लिए खुलता ही नहीं है 3 लाख रूपये की लागत से बना यह सामुदायिक प्रसाधन भलाई बन क़र तैयार किया गया है लेकिन आज दिनांक तक इसका लाभ बिछुआ के ग्रमीण ो को नहीं मिल सका है

Post a Comment

Previous Post Next Post