कटनी/रीठी-मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त व माता अंजनी के लाल मारूति नंदन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव शनिवार को रीठी में बड़े ही धूमधाम व भव्यता से मनाया गया। धर्म प्रेमियों द्वारा नगर में अंजनी नंदन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रातः काल संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया, तत्पश्चात आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर दो बजे ढोल-नगाड़े के साथ युवाओं द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई जो सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर मुहांस तक गई। वाहन रैली का रीठी पुनः वापस होकर रीठी में किया गया। शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर भगवान को पालकी में सवार कर ढोल-नगाड़े व डीजे की धुन पर नाचते, थिरके हुए नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां प्रभु की महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। देखा गया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समूचा रीठी नगर भगवा रंग में रंगा नजर आए, हर तरफ जय-जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही।
रीठी में भव्यता से मनाया गया अंजनी नंदन का जन्मोत्सव, पालकी में सवार होकर निकले भगवान
सम्पादक
0

Post a Comment