रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : आज शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,विश्राम बाबा वार्ड में पार्षद को विश्वास में लिए बिना कॉलोनी में जाने वाली एक रोड सीवर लाइन कंपनी द्वारा खोद दी गई। जिससे लोगों का अपने घरों में जाना बंद हो गया। वार्ड भ्रमण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन को यह जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल रोड खोदने के काम को रुकवाया और सीवर लाइन कंपनी के प्रोजेक्ट हेड एवं नगर निगम के सब इंजीनियर/नोडल ऑफिसर को बुलाकर बुरी तरह फटकारा। उन्होंने जनता को विश्वास में लिए बिना इस तरीके से रोड खोदने और सीवर लाइन डालने पर कड़ी आपत्ति की और जमकर डांट पिलाई।पार्षद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पूर्व में जिन सड़कों को खोद दिया गया है उन सड़कों को तत्काल पूर्व की भांति तत्काल निर्मित किया जाए।*

Post a Comment