कटनी : इन दिनों विवादों मे घिरी ट्रैफ़िक थाना कटनी मे आएं दिन शिकायत देखने को मिल रही है सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहाँ भाजपा किसान मोर्चा कटनी जिला मंत्री के द्वारा कटनी पुलिस कप्तान को एक लिखित शिकायत पत्र दिया है जिसमे ट्रैफ़िक थाना कटनी मे पदस्थ एस आई उइके द्वारा वाहन चेकिंग दौरान जिला मंत्री से अभद्रता की गई ऐसा आरोप पत्र मे लगाया गया है व पुलिस कप्तान से उचित कार्यवाही की मांग की गई है
ये है मामला - 4/4/25 को कोतवाली तिराहा मे एस.डी.एम. व यातायात स्टॉफ के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी जिला मंत्री के किसी परिचित की नवीन इ रिक्शा ट्रैफ़िक पुलिस मे पदस्थ एस आई उइके द्वारा पकड़ा गया था कागजात की जांच के दौरान,रिक्शा वाहन के कागज मोबाइल मे दिखाने पर एस.आई.द्वारा नहीं माना गया व अभद्रता पूर्वक जिला मंत्री से बातचीत दौरोंन कहा गया की "कोई सेलिब्रेटी हो क्या तुम " मै महिला हु दो मिनट मे तुम्हारी ओकात बता दूंगी "
पत्र मे मांग की गई है अभद्र भाषा के कारण विभाग व सरकार की छवि धूमिल हो रही है ऐसी अभद्र भाषा सैली का उपयोग वाली अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही होनी चाइये एवं ऐसे लोगो को सार्वजनिक प्लेस व स्थल से ड्यूटी से हटाना चईये, उचित कार्यवाही करने की पुलिस कप्तान से मांग की गई है शिकायत पत्र प्रति पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस मुख्य लय भोपाल व पुलिस महा निरिक्षक, जबलपुर को भी भेजी गई है कांग्रेस नेता के बाद अब बीजेपी के नेता ने भी ट्रैफिक पुलिस कटनी के खिलाफ खोल दिया मोर्चा व क़र रहे कार्यवाही की मांग.


Post a Comment