रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : प्रशासन की कड़ी सख़्ती के बाद भी शराब ठेका से पैकारियो तक पहुंच रही शराब की पेटिया, बस स्टेण्ड चौकी कैलवारा क्षेत्र में से संचालित पैकारियो में से विक्रय की जा अवैध शराब पर बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी ने दी दबिश....
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि स्थानीय नागरिकों के द्वारा शिकायत मिल रही थी कि कैलवारा फाटक,खरखरी,नदीपार क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय किये शिकायते मिल रही थी इस तार्यतम में दिनांक 05 अप्रेल 25 दिन शाम को बस स्टेण्ड चौकी पुलिस बल समेत अवैध क्षेत्र स्थित पैकारियो से विक्रय हो रही शराब ठिकानो पर दबिश देते हुए पैकारियो से 94 देशी शराब लाल-सफ़ेद के पाव को जप्त किया गया वही कैलवारा फाटक क्षेत्र से 27 पाव, खरखरी 32 पाव, नदीपार क्षेत्र से 35 पाव अवैध देशी लाल, सफ़ेद शराब के पॉव को जप्त किये गए और जप्ति शराब की कुल संख्या 94 है और पैकारियो से संचलित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामले को क़ायम किया जायेगा।

Post a Comment