कटनी /रिठी : आदिशक्ति मां भगवती के नौ दिवसीय महापर्व चैत्र नवरात्र के अंतिम दिवस नवमीं के मौके पर रीठी नगर में जगह-जगह मंदिरों में विराजीं मातारानी के दरबार में रविवार को हवन-पूर्णाहुती का आयोजन किया गया। वहीं, इधर नगर के वार्ड नंबर छह हनुमानताल मोहल्ला में स्थित छोटे दिवाले में परंपरानुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में मातारानी के जवारे कलश बोए गए हैं। जिनका आज सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। पंडा भस्सू साहू ने बताया गया कि शाम सात बजे छोटे दिवाले से जवारा विसर्जन जुलूस प्रारंभ होगा। जो नगर के खेर माता मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए न्यू कालोनी से सिंघैया मोहल्ला पहुंचेगी। जहां तालाब में आस्था के प्रतीक जवारा कलशों का विसर्जन किया जाएगा। नगर के बिंजन श्रीवास, ऋषभ पाल, मुकेश कंदेले, कमलेश नामदेव, पारस नामदेव, शुभम पटेल, राशु कंदेले सहित अन्य जनों ने जवारा विसर्जन जुलूस मार्ग व विसर्जन घाट की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।
*खेर माई में नौ देवियों की प्रांण प्रतिष्ठा की मनाई गई प्रथम वर्षगांठ*
चैत्र नवरात्र पर रीठी नगर भक्तिमय नजर आ रहा है। चहुंओर मातारानी की जय-जयकार हो रहे हैं। तो इधर, खेर माता रीठी में पिछले वर्ष स्थापित नौ देवियों की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपस्थित होकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। जानकारी देते हुए विपिन तिवारी, राजेश कंदेले, संतोष पटेल ने बताया कि खेर माता मंदिर में पिछले वर्ष स्थापित नौ देवियों की प्रथम वर्षगांठ पर चार अप्रैल को रामायण का आयोजन किया गया तथा पांच अप्रैल को मातारानी का श्रृंगार किया गया वहीं छह अप्रैल को मातारानी को चुनरी यात्रा निकाली चुनरी अर्पित की जाएगी व भव्य महाआरती भी होगी। साथ कन्या भोजन एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी से पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment