कटनी /रिठी : चैत्र नवरात्र पर समूचा रीठी नगर भक्तिमय नजर आ रहा है। चहुंओर मातारानी की जय-जयकार हो रही हैं। मातारानी के भक्त आदि शक्ति की उपासना में लीन हैं। तो वहीं दूसरी ओर इधर, खेर माता मंदिर रीठी में पिछले वर्ष स्थापित नौ देवियों की स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या उपस्थित होकर श्रद्धालु ने पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर से ढोल-नगाड़े के बीच भक्तिभाव से नाचते-गाते हुए विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों व मंदिरों से होते हुए नगर सेठानी खेर माता मंदिर के दरबार पहुंची, जहां पंडित रामकेत शास्त्री जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां जगत जननी को चुनरी अर्पित की गई। तत्पश्चात सांय कालीन बेला में नगरवासियों द्वारा खेर माता की संगीतमय भव्य व दिव्य महाआरती की गई, इसके बाद महा प्रसाद का वितरण किया गया। महाआरती के दौरान सुंदर संगीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बताया गया कि पर्व के अंतिम दिवस सोमवार को खेर माता मंदिर प्रांगण रीठी हवन-भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विपिन तिवारी, राजेश कंदेले, संतोष पटेल, बिंजन श्रीवास, मुकेश कंदेले, कन्छेदी पटेल, ऋषभ पाल, अनुज दुबे, पवन दुबे, शिवचरण सकवार, दिनेश दुबे, कन्हैया बर्मन, हेमंत सेन, आशीष राय, अनिल कंदेले, नंदकुमार अग्रवाल, नंदराम सैनी, गुलाब सिंह, सुमेर पटेल, प्रभु नारायण दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
रीठी में निकाली चुनरी यात्रा, मां भगवती की हुई भव्य व दिव्य महाआरती
सम्पादक
0


Post a Comment