सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु चल रहा भर्ती कैंप
न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी - जिले में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) परसवार अनूपपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सुपरवाईजर एवं सीआईटी पदों पर भर्ती करने के लिए भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती 3 जुलाई तक जनपद पंचायत स्तर पर होगी। जबकि वेतनमान 14 हजार रूपये से लेकर 35 हजार रूपये होगा।
यह भर्ती कैंप 30 जून को जनपद पंचायत बहोरीबंद, 2 जुलाई को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ एवं 3 जुलाई को जनपद पंचायत कटनी में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस भर्ती में 10वीं पास या फेल ऐसे युवा जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष के बीच है वे सुरक्षा जवान पद के लिए पात्र हैं। इसी प्रकार 12वीं पास युवा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सीआईटी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि स्नातक युवा जिनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच है वह युवा सुरक्षा अधिकारी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6266995776 पर संपर्क किया जा सकता है।
Post a Comment