💥कचरा ढोने वाले ट्रेक्टर मे शव को ले जाया गया, नगर निगम कटनी व जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल💥 समाज सेवियो के शव वाहन गयाब, प्राइवेट शव वाहन अब केवल राजनैतिक रोटीया सेकने तक सिमित..

 💥कचरा ढोने वाले ट्रेक्टर मे शव को ले जाया गया, नगर निगम कटनी व जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल💥



समाज सेवियो के शव वाहन गयाब, प्राइवेट शव वाहन अब केवल राजनैतिक रोटीया सेकने तक सिमित..



न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/ कटनी /आशीष चौधरी: एक  वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कटनी जिला अस्पताल से आई ये तस्वीरें रूह कंपा देने वाली हैं 

एक अज्ञात शव को नगर निगम के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर में डालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

पहले लोहे की छड़ से शव को घसीटा गया,

फिर वही छड़ शव में फंसा कर कचरे से भरी ट्रॉली में डाल दिया गया।

शव के लिए न कफ़न, न चार कंधे — सिर्फ़ बेदर्दी और तिरस्कार।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुठला थाना क्षेत्र में शव मिलने के बाद 72 घंटे तक पहचान न होने पर,कटनी नगर निगम और प्रशासन के द्वारा शव को ले जाया गया है


अब सवाल यह उठता है की क्या किसी ग़रीब, बेसहारा या अज्ञात इंसान की मौत का मतलब ये है कि उसके शव को कचरे की तरह उठाया जाएगा?

 ये केवल लापरवाही नहीं, ये मानवता का अपमान है।

 स्थानीय लोगो द्वारा उक्त घटना पर दोषियो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है 💥देखिए वीडियो 💥

Post a Comment

Previous Post Next Post