नगर निगम से सेवानिवृत हो रहे दो कर्मचारियों का सम्मान समारोह संपन्न
दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी जाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की दी गई शुभकामनाएं
न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /कटनी - नगर निगम कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अपना सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह निगम परिवार की मौजूदगी में माह की अंतिम तारीख को गरिमामय रूप से आयोजित किया जाता है।
नगर निगम परिवार से गुरुवार को सेवानिवृत हो रहे दो कर्मचारियों श्री भोला साहू सामान्य प्रशासन विभाग एवं सुरेश साहू वार्ड दरोगा स्वास्थ्य विभाग का विदाई समारोह प्रेमनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना बस्ती में विगत दिवस आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान किया गया।
इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं उनके स्वात्वों का राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया जाकर सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी गई। निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को माला पहनाकर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, गोविंद चावला, बीना बैनर्जी, पार्षद शशिकांत तिवारी, उमेन्द्र अहिरवार ओमी सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, खुशबू अनिरुद्ध सोनी, पूर्व पार्षद कमलेश चैधरी, चोखे भाईजान, समाजसेवी अज्जू सोनी, सहित नगर निगम के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Post a Comment