कटनी के NKJ थाना क्षे त्र में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

 कटनी में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल



कटनी। थाना एनकेजे क्षेत्र के अंतर्गत 16 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे सलैया घाट के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मनेहरा निवासी सुरेन्द्र सिंह (25 वर्ष) और राजेन्द्र चौधरी (30 वर्ष) मोटरसाइकिल से कटनी से अपने गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल राजेन्द्र चला रहा था। सलैया घाट के पास आम रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक MP 21 ZA 0566) ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।


हादसे में सुरेन्द्र सिंह को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। राजेन्द्र चौधरी को भी सिर, जांघ और कमर में चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल कटनी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजेन्द्र चौधरी का जिला अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर उसे दुर्गा अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मृतक के पिता लच्छू सिंह और घायल के परिजन बिसनलाल चौधरी को दी गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 281, 125ए, 106(1) बीएनएस और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post