जेबकतरे को रेल यात्रियों ने सिखाया सबक
मुड़वारा स्टेशन पर सतर्कता ने बचाई यात्रियों की जेब
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों ने एक जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ लिया। खन्ना बाजारी निवासी विजय सौटा व अन्य कुछ यात्री बिनासे सोयाबीन की कटाई कर लौट रहे थे। वे सभी प्लेटफॉर्म नंबर 06 के बाहर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक संदिग्ध युवक लगातार यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। जैसे ही उसने मौका पाकर एक यात्री की जेब में हाथ डाला, सतर्क यात्रियों ने बिना देर किए उसे दबोच लिया। उसके बाद यात्रियों ने मिलकर जमकर उसकी धुनाई कर दी।
घटनास्थल पर मौजूद अन्य यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यात्रियों ने सामूहिक रूप से आरोपी को पकड़ा और उसे भागने नहीं दिया।
रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। यात्रियों की सजगता से जहां एक बड़ी चोरी टल गई, वहीं लोगों में सुरक्षा को लेकर चेतना भी जागृत हुई है।
देखें वीडियो — यात्रियों ने सिखाया जेबकतरे को सबक!

Post a Comment