ढीमरखेड़ा में 15 नवंबर को होगा 'जनजातीय गौरव दिवस' का गरिमापूर्ण आयोजन

 ढीमरखेड़ा में 15 नवंबर को होगा 'जनजातीय गौरव दिवस' का गरिमापूर्ण आयोजन



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस -  धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य पर शनिवार 15 नवंबर को ढीमरखेड़ा के महात्‍मा गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा के मुख्‍य आतिथ्‍य में जनजातीय गौरव दिवस' के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया जाएगा। कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।


          इसके अलावा प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


*कार्यक्रम में लगाई जायेगी प्रदर्शनी*


          जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्‍य विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्‍टाल लगाई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों एवं हितग्राहियों को शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।


*जनसुनवाई सत्रों एवं विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन*


          जनजातीय गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत जिले के चयनित 204 ग्रामों के सचिव व रोजगार सहायकों को आदि सेवा केन्द्रों पर दो जनसुनवाई सत्रों एवं विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर सामुदायिक रूप से प्रतिक्रिया एवं अपेक्षाएँ पाप्त करने तथा पी.एम. जनमन, आदि कर्मयोगी अभियान और अन्य जनजातीय केन्द्रित योजनाओं के स्थानीय आधार पर कियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। जनसुनवाई में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य, स्वर्ग सहायता समूह, यूथ क्लब आदि कर्मयोगी कैडर एवं स्थानीय संस्थानों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक आदि सेवा केंद्र पर भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में पुष्प श्रद्धांजत्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को समस्त ग्रामों व आदि सेवा केन्द्रों पर विशेष ग्राम सभा आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post