“ मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द


            

   “ मुस्कान विशेष अभियान” के तहत  बहोरीबंद पुलिस ने  नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर परिजनो के किया सुपुर्द


 

       कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:  माननीय मुख्यमंत्री   जी की मंशानुसार    पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा  दिनांक 01.01.25  से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान”  संचालित किया जा रहा हैं! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी  करना  है ।  

     श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  श्री अभिनय विश्वकर्मा    के निर्देशन एवं  श्रीमान अति.पु.अधीक्षक  डाँ. श्री संतोष डेहरिया एवं  एसडीओपी स्लीमनाबाद  के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया  एंव उनकी टीम व्दारा आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा लड़की को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

             दिनाँक 17/03/25 को फरियादी   कैलाश चौधरी पिता राममिलन  चौधरी उम्र 45 साल  निवासी  पथराडी पिपरिया  द्वारा थाना बहोरीबंद आकर रिपोर्ट लेख कराई थी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 17साल  07 माह की घर से बिना बताऐ  कही चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 137(2) बी,एन,एस,का कायम कर विवेचना मे लिया गया था । 

         दौरान  विवेचना अपह्ता की  पता तलाश कर आज दिनाँक 13/11/25 को अपह्ता की दस्तयाबी  कोसली हरियाणा से की गई   और अपह्ता को परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपह्ता  के  माता पिता   उसे  घर का  काम ने करने की बात से नाराज  होकर बिना   बताये घर से चले जाना बतायी ।    

          

नाबालिग  गुमशुदा  की दस्तयाबी कार्यवाही मे विशेष भूमिका  - निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश  दाहिया , उनि. धनजंय  पाण्डेय ,सउनि. मोनेन्द्र सिह , म.प्र.आर. 485  वंदना  उईके , आर अतुल श्रीवास्तव , कोमल सिह  की  सराहनीय  भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post