*शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु संयुक्त कार्रवाई — 20 स्थानों पर नो-पार्किंग चालान, ₹10,000 समन शुल्क वसूला गया*
कटनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आज नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 20 स्थानों पर नो पार्किंग उल्लंघन पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई तथा ₹10,000 समन शुल्क वसूला गया।
इस संयुक्त अभियान में — मनेन्द्र सिंह, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम, राहुल पांडे, यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, थाना कोतवाली उप निरीक्षक नेहा मौर्य, सूबेदार सोनम उइके का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा स्वयं शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Post a Comment