बर्गमान स्कूटी की डिक्की में रखी 25 पाव देशी लाल मसाला शराब — पुलिस ने शराब और स्कूटी जब्त की
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक काले रंग की सुजुकी बर्गमान स्कूटी की डिक्की में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर टीम ने पोहगड़िया के घर पास, राधाकृष्ण मंदिर के आगे, रामनिवास सिंह वार्ड में दबिश दी।
पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम रोहन पारस पिता स्व. लखन पारस (उम्र 18 वर्ष), निवासी झर्राटिकुरिया, भारत चौक थाना रंगनाथ नगर बताया। तलाशी में स्कूटी की डिक्की से 25 पाव देशी लाल मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कीमत करीब ₹2500) बरामद हुई।
आरोपी शराब बेचने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने 25 पाव देशी लाल मसाला शराब और बिना नंबर की बर्गमान स्कूटी (कीमत करीब ₹50 हजार) जब्त की।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट के अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य (2014) मामले के निर्देशों के अनुसार, कम सजा वाले अपराध में गिरफ्तारी आवश्यक न पाकर आरोपी को नोटिस देकर रिहा किया गया।
जप्तशुदा शराब और स्कूटी को मालखाने में जमा कर मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment