चाकू दिखाकर व फिर फिरौती — किराना दुकानदार ने थाने में दी शिकायत इमलिया मे दहशत फैलने वाले दो आरोपी शुभम व पारस के विरुद्ध मामला दर्ज

 चाकू दिखाकर व फिर फिरौती — किराना दुकानदार ने थाने में दी शिकायत




इमलिया मे दहशत फैलने वाले दो आरोपी शुभम व पारस के विरुद्ध मामला दर्ज




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :ग्राम इमलिया के एक किराना दुकानदार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके मोहल्ले के दो युवक — शुभम डुमार और पारस चौधरी — लगातार नशा करने के बाद लोगों को गाली-गलौच करते और हथियार लेकर घूमते हैं। शिकायत के अनुसार 04.11.25 को दोनों युवक दुकान में शराब के लिए पैसे मांगने आए; जब दुकानदार ने मना किया तो शुभम ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और कहा कि “हर हफ्ते 1,000 रुपये देने होंगे।”


दुकानदार ने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट करने पर भी आरोपी नहीं रुके। आरोप है कि आज दोपहर दोनों वापस आए और दुकानदार को उसकी माता–बहन के लिए गंदी गालियाँ दीं तथा चाकू दिखाकर फिरौती की मांग दोहराई। दुकानदार ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी उससे लिपटकर थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट करने लगे।


मारपीट और धमकाने की आवाज सुनकर मोहल्ले की कई महिलाएँ और राजू प्रजापति, संतोष प्रजापति, द्वारिका दुबे पहुँच गए। भीड़ जमा होने पर आरोपियों ने धमकी दी कि “अगली बार भुगतान न किया तो जान से मार देंगे।” मारपीट से शिकायतकर्ता की बाईं कनपटी और पसली में दर्द की शिकायत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त घटना की तहरीर संबंधित थाना में दे दी गयी है और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जतायी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post