परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच यात्री बस क्रमांक के ए 35 ए 8870 बिना परमिट संचालित पाई गई --बस जप्त

 परिवहन विभाग ने की वाहनों की सघन जांच




 यात्री बस क्रमांक के ए 35 ए 8870 बिना परमिट संचालित  पाई गई --बस जप्त



कटनी - बिना परमिट, फिटनेस तथा लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा कटनी-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री एवं स्कूल बसों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर 1 यात्री बस जब्त की गईं।


          जांच के दौरान, यात्री बस क्रमांक के ए 35 ए 8870 बिना परमिट संचालित होती पाई गई। वाहन को जब्त कर यातायात थाना में खड़ा किया गया है।


          अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के साथ-साथ परमिट निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post