बजाज फाइनेंस वसूली कर्मी पर महिला का हसिए से वार — सिर पर चोट, खून बहा दो माह की किस्त लेने पहुँचा था कर्मचारी, कोतवाली थाना मे महिला विरुद्ध मामला दर्ज

 बजाज फाइनेंस वसूली कर्मी पर महिला का हसिए से वार — सिर पर चोट, खून बहा



दो माह की किस्त लेने पहुँचा था कर्मचारी, कोतवाली थाना मे महिला विरुद्ध मामला दर्ज





कटनी :कोतवाली थाना मे दर्ज कराई गई शिकायत मे बजाज फाइनेंस कर्मचारी ने बताया की मै मस्जिद के पास रामनिवास सिंह वार्ड का निवासी हूँ, बजाज फाइनेंस मे लोन रिकवरी का काम करता हूँ । कैलवारा खुर्द की एक महिला  जो हमारी बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन ली थी जो दो माह से लोन की किस्त नही भरी जा रही थी जिससे मै आज दिनांक 05/11/2025 के दोपहर करीबन 02.00 बजे अपने स्टाफ संदीप मेहरा एवं पुलकित राजोरिया के साथ महिला के निवास कैलवारा खुर्द के घर लोन की किस्त का पैसा लेने गया था । महिला के घर के पास पहुंचकर महिला को घर के बाहर बुलाया और किस्त के पैसे जमा करने के लिये बोला तो महिला ने  मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगी और बोली कि मै किस्त का पैसा नही दूंगी और हाथ में लिये हसिया से मेरे सिर में मारी जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा ।मै वहाँ से जाने लगा तो महिला ने  मुझसे बोली कि दुबारा किस्त का पैसा लेने मेरे घर आये तो जान से खत्म कर दूंगी । घटना को मेरे साथ के संदीप मेहरा एवं पुलकित राजोरिया ने देखा सुना है। उक्त मामले मे थाना कोतवाली मे महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post