सरकारी राशि के लाखों का गबन — अधूरे स्कूल भवन बने खंडहर, दोषियों पर नहीं हुई कार्यवाही
कटनी में लाखों का भ्रष्टाचार — सरकारी राशि के गबन का जीता-जागता उदाहरण
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी: जिले के बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत बड़खेरा(नीम) में सरकारी राशि के लाखों रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। ग्राम पंचायत बड़खेरा(नीम) में वर्ष 2011-2012 में स्कूल भवन, आंगनवाड़ी केंद्र और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। लेकिन यह निर्माण कार्य (2025)आज तक पूरा नहीं हो सका।
जुटाई गई जानकारी के अनुसार, उस समय सचिव मनीष मिश्रा के कार्यकाल में निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, किंतु उनके पंचायत से हटने के बाद आने वाले सचिव और सरपंचों द्वारा कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। परिणामस्वरूप, सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद भवन अधूरे और जर्जर हालत में खंडहर बने पड़े हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से न तो दोषियों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस जांच या वसूली की कार्रवाई हुई, और न ही अधूरे भवनों को पूरा कराया गया। आप को बता दे निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत बड खेरा, (नीम) रही है
इन अधूरे निर्माणों ने न केवल शासकीय योजनाओं की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि यह मामला कटनी जिले में भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जाए और स्कूल भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

Post a Comment