मुड़वारा विधायक ने बीच सड़क पर लगा दी चौपाल, मिशन चौक में लगा लंबा जाम

 मुड़वारा विधायक ने बीच सड़क पर लगा दी चौपाल, मिशन चौक में लगा लंबा जाम



कटनी/न्यूज़ एमपी एक्सप्रेस: मंगलवार को मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने बीच सड़क पर ही चौपाल लगा दी। ज्ञापन लेने के लिए विधायक ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाया और सड़क पर ही ज्ञापन लेने की प्रक्रिया शुरू की।


इस दौरान मिशन चौक क्षेत्र में लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात विभाग पूरी ताकत से जाम को हटाने में जुटा रहा, लेकिन काफी देर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

Post a Comment

Previous Post Next Post