तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:
बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम बडवारा उमंग नगर के पास हुए सड़क हादसे में ग्राम परसेल निवासी किसान जगनलाल कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिनांक 03 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे जगनलाल कुशवाहा अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP-21-MQ-0170 से कटनी जाने के लिए निकले थे। दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बडवारा उमंग नगर के समीप सड़क दुर्घटना हो गई है।
परिजन मौके पर पहुँचे तो ज्ञात हुआ कि तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही मोटर साइकिल ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे जगनलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल बडवारा पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर बड़वारा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा तैयार किया तथा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।
पुलिस ने प्रकरण में धारा बी.एन.एस. 106(1), बी.एन.एस. 281 एवं मोटरयान अधिनियम (1988) की धारा 184 के तहत अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Post a Comment