रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 26 दिसम्बर को


 रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 26 दिसम्बर को


कटनी  – युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार 26 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोशन नगर स्थित शासकीय आईटीआई कटनी में रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले (युवा संगम) का आयोजन किया जा रहा है।


 जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी ने बताया कि यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र एवं शासकीय आईटीआई कटनी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले द्वारा 26 प्रतिष्ठित कंपनियों के 848 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इसमें स्वरोजगार हेतु (आयु 18 से 45 वर्ष) ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओं को जानकारी प्रदान की जा कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे ।


इस युवा संगम रोजगार मेले में 8 वीं से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियाँ, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य), आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं।


*इन कं‍पनियों में होगी भर्तियां*


रोजगार मेले के द्वारा प्रतिभा सिटेंक्स पीथमपुर, मोहनी हेल्थ हाइजीन पीथमपुर, न्यूजील फैशनवेयर प्रा. लि. धार, राव्या वर्कफोर्स प्रा. लिमि. लखनऊ, शिवशक्ति वायोटेक लि. कटनी, एलआईसी कटनी, प्रधानमंत्री कौशल केन्‍द्र, वर्धमान टेक्‍सटाईल मण्‍डीदीप, टेडिन इंडिया लिमिटेड बुदनी भोपाल, स्‍वेस सोलेशन प्रा. लि., अडानी ग्रुप कैमोर कटनी, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड प्रा. लि. सागर, प्रीमियर रिफैक्‍ट्रीज कटनी, महाकौशल रिफैक्‍ट्रीज कटनी, सिटी मॉल कटनी, देहली ऑटोमोबाइल, प्रयाग ऑटोमोबाइल, लवली ऑटोमोबाइल, अल्‍ट्राटेक सीमेंट कंटनी, आरएचआई मैग्‍नेसाइट सेवन रिफैक्‍ट्रीज लि., ट्रैक कंपोनेंट लिमिटेड नासिक, वालप्‍लास्‍ट प्रोडक्‍ट प्रा. लि., मिराज ड्राईमिक्‍स प्रा. लि., ड्राईकेम इंडिया प्रा. लि., शारदा रिफ्रैक्‍टरीज कटनी एवं अरविन्‍द लिमिटेड गांधी नगर कंपनी में रिक्‍त कुल 848 पदों पर भर्ती की जायेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post