*सुचारू सफाई के साथ वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में स्वीपिंग मशीन निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका* *मसुरहा घाट, फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, चर्च परिसर सहित विभिन्न मार्गों में चला सफाई अभियान*

 *सुचारू सफाई के साथ वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में स्वीपिंग मशीन निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका*


*मसुरहा घाट, फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, चर्च परिसर सहित विभिन्न मार्गों में चला सफाई अभियान* 



कटनी। नगर के विभिन्न मार्गों की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के मद्देनजर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां रोजाना दो शिफ्ट में सफाई के प्रयास जारी है। वही पर्यावरण संरक्षण एवं नगर की  वायु गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु रोड़ स्वीपिंग मशीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत रात्रि रोड स्वीपिंग मशीन से बरगवा  मुख्य मार्ग के दोनों ओर सहित पन्ना मोड़ से जगन्नाथ चौक तक के मार्ग की धूल एवं मिट्टी की सफाई कराई गई। वही सफाई मित्रों द्वारा मुख्य मार्गों के डिवाइडर के अंदर एवं डिवाइडर से सटी धूल मिट्टी की सफाई कर मार्गों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का कार्य किया गया। 


*मसूरहा घाट की दलेल लगाकर कराई सफाई* 


निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा विगत दिवस मसूरहा घाट के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान घाट सफाई के दिए गए निर्देश के परिपालन में सफाई मित्रों की दलेल द्वारा  घाट पहुंच मार्ग, घाट की सीढ़ियों तथा नदी के किनारे एकत्रित चोई एवं अन्य अपशिष्ट की सफाई का कार्य किया जाकर घाट को स्वच्छ रखने के प्रयास किए गए। 


*इन स्थलों की भी हुई सफाई*


निगम की स्वच्छता टीम द्वारा क्रिसमस पर्व के चलते लखेरा सहित नगर की अन्य चर्च परिसरों एवं आसपास के स्थलों, पुस्तक मेला आयोजन हेतु साधुराम स्कूल प्रांगण सहित आमजनों की सुविधा के मद्देनजर फॉरेस्टर प्लेग्राउंड मैदान, होमग्राउंड मैदान झिंझरी में सफाई कराई गई। विभिन्न मार्गों खिरहनी फाटक ओवर ब्रिज के नीचे,भीमराव चौक, जगन्नाथ चौक से घंटाघर होकर गर्ग चौराहा, दुर्गा चौक खिरहनी, कुंदन दास स्कूल से माधव नगर गेट, बस स्टैंड सम्पूर्ण परिसर, मिशन चौक, कोतवाली तिराहा, जिला चिकित्सालय मार्ग, सुभाष चौक, स्टेशन मुख्य मार्ग के अलावा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गों की सफाई सहित सुगम जल निकासी हेतु नाले नालियों की सफाई की जाकर अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post