आबकारी विभाग की कार्रवाई: 45 पाव मसाला, 21 पाव प्लेन, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब व 180 किलो महुआ लाहन जप्त, 8 प्रकरण दर्ज

 आबकारीविभाग की


कार्रवाई: 45 पाव मसाला, 21 पाव प्लेन, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब व 180 किलो महुआ लाहन जप्त, 8 प्रकरण दर्ज



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही का सिलसिला सतत जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त स्लीमनाबाद के अंतर्गत ग्राम तेवरी शंकर की भाटिया, नैगवाँ, निमास और देवरी सानी में दबिश दी गई।


 जिला आबकारी अधिकारी  ने बताया कि दबिश के दौरान 45 पाव देशी मदिरा मसाला, 21 पाव देशी मदिरा प्लेन, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुम्मो में लगभग 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्‍त किया गया। जब्‍त शराब और महुआ लाहन की कीमत अनुमानित कीमत 25 हज़ार 500 रुपए है। जब्त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


 इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च, के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।


 इस कार्यवाही में वृत स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया एवं सैनिक प्रभुलाल सेन शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post