*कटनी एसपी–आयुक्त की पहल से सुधरा यातायात, श्रेय लेने पहुंचीं महापौर को व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था में हुए सुधार का श्रेय लेने पहुंचीं महापौर को मेन रोड के व्यापारियों के विरोध और तंज का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने साफ कहा कि व्यवस्था में सुधार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और नगर आयुक्त तपस्या परिहार की सख्ती से हुआ है, नगर निगम की कोई ठोस भूमिका नहीं रही। उन्होंने अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, जर्जर सड़क और नालियों की सफाई जैसी समस्याएं उठाईं। महापौर ने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन व्यापारियों ने अब सिर्फ आश्वासन नहीं, कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment