बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक ट्रेलर क्र. CG10BS8292 ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल


 बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक  ट्रेलर क्र. CG10BS8292  ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम विलायतकला के पास आज सुबह एक स्कूल बस और ट्रक ट्रेलर के बीच हुए हादसे में दो स्कूली बच्चे सहित बस चालक घायल हो गए। घटना 23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8:40 बजे धनवारा गेट के सामने की बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किट्स केयर स्कूल कटनी की बस क्रमांक MP21P0776 ग्राम विलायतकला से करीब 20 स्कूली बच्चों को लेकर कटनी की ओर जा रही थी। बस चालक, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से स्कूल बस चला रहा है, बच्चों को बैठाने के लिए सड़क किनारे बस खड़ी कर रहा था। इसी दौरान कटनी की ओर से आ रहे ट्रक ट्रेलर क्रमांक CG10BS8292 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में बस में सवार छात्र सारांश गुप्ता को सिर में तथा कुमारी सोनाक्षी गुप्ता को चेहरे पर चोटें आईं। वहीं बस चालक को दाहिने कंधे और कमर में चोट पहुंची है। टक्कर से स्कूल बस के पिछले हिस्से और साइड में भी काफी नुकसान हुआ है।


घटना के प्रत्यक्षदर्शी बस कंडक्टर दीपक विश्वकर्मा एवं अंशु मान सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। घायल बच्चों को उनके परिजन तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल एमजीएम, कटनी ले गए।


बस चालक ने बड़वारा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ट्रक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वही उक्त मामले मे पुलिस के द्वारा बी.एन.एस.की धारा 125(a),281,व मोटर यान अधिनियम (1988) की धारा 184 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post