फील्ड विजिट में खुली लापरवाही की पोल, बंद कार्यालय पर भड़के जनपद सीईओ समग्र ई-केवाईसी में घोर लापरवाही, 23 ग्राम पंचायतों को चेतावनी पत्र जारी


 फील्ड विजिट में खुली लापरवाही की पोल, बंद कार्यालय पर भड़के जनपद सीईओ


 समग्र ई-केवाईसी में घोर लापरवाही, 23 ग्राम पंचायतों को चेतावनी पत्र जारी


कटनी - जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर मैदानी अधिकारियों द्वारा फील्ड विजिट कर योजनाओं की प्रगति का आकलन अनवरत रूप से किया जा रहा है। गत दिवस जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जनपद सीईओ ने

सिमरिया, बरही, कच्छारगांव छोटा, पिंडरई, टोला और मंगेली दौरा कर योजनाओं की प्रगति की नब्ज टटोली।  ग्राम पंचायत बरही में सूचना देने के उपरांत भी कार्यालय बंद पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए अन्य ग्राम पंचायतों में जाकर जानकारी लेते हुए समीक्षा की। श्री कोरी ने बताया कि 24 घंटे में प्रगति नहीं लाते है सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसमें वेतन कटौती से लेकर निलंबन एवं विभागीय जांच संस्थित करने तक की कार्रवाई होगी। 




संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत समाधानक कारक संख्या में आवेदन पत्र दर्ज नहीं करने एवं लगातार 3 महीने से समग्र ई केवाईसी कार्य में घोर लापरवाही बरतने, निर्देशों की अवहेलना एवं लक्ष्य के अनुरूप वांछित प्रगति नहीं ले जाने पर इन 23 ग्राम पंचायत को चेतावनी पत्र जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा,टोला, बरही ,सिमरिया,मुरवारी, हरदी,पौड़ी कला, जिन्ना पिपरिया ,सागोंना , मगेली,पिपरिया सैलावन ,परसेल ,सरसवाही, पहरवा , बरेली रामपुर, आमाझाल, इमलिया , खाम्हा, पिंडरई , पौनिया,मढाना,कनौजा और जिरी द्वारा यदि 24 घंटे के अंदर समाधान कारक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post