*मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप,*
*कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन शाखा पर मिलीभगत का लगाया आरोप*
कटनी / न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन शाखा के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से सत्ताधारी दल द्वारा पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह आरोप आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए गए। मिथलेश जैन एडवोकेट ने दावा किया कि मतदाता सूची में अनियमित तरीके से नाम हटाए जा रहे हैं, जबकि अपात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पत्रकारवार्ता में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते इस फर्जीवाड़े को नहीं रोका गया, तो कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग तक शिकायत दर्ज कर जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट, पूर्व ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, भूपेश जायसवाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, विवेक पांडेय ‘गोल्डन’ एडवोकेट, पूर्व सेवादल अध्यक्ष गोविंद सचदेवा, आफताब अहमद, दानिश अहमद, जॉर्ज डेविड, रॉबिन पीटर, राहुल सिंह, रजत यादव एवं वैभव द्विवेदी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment