कटनी : ढीमरखेड़ा में पुलिस की कार्रवाई, 2.80 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


 

कटनी : ढीमरखेड़ा में पुलिस की कार्रवाई, 2.80 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंडरई मोड़ के पास नहर किनारे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर घबराए आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमराह स्टाफ ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे सफेद-काले-गुलाबी रंग के बैग से कुल 2 किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार कोरी (32 वर्ष) निवासी ग्राम नैगवां थाना उमरियापान तथा परमेश्वर उर्फ छोटू पटेल (40 वर्ष) निवासी करही थाना उमरियापान के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रकरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-20-एनयू-8316 को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल झिंझरी भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post