ढीमरखेड़ा में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, 5 पर FIR
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी: ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जमीन विक्रय के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, फरियादी रणजीत पिता घासीराम पटेल (46), निवासी ग्राम बरेली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने जमीन बेचने का झांसा देकर उससे रकम ऐंठी। यह घटनाक्रम 9 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 22 मार्च 2025 तक चलता रहा।
जांच के बाद दर्ज हुई FIR
शिकायत की तस्दीक और जांच के बाद पुलिस ने 29 जनवरी 2026 की रात 9:49 बजे अपराध क्रमांक 63/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
इन धाराओं में मामला
- धारा 318(2), 318(4): धोखाधड़ी व बेईमानी से संपत्ति के लिए प्रेरित करना
- धारा 319(2): पहचान छिपाकर प्रतिरूपण द्वारा छल
- धारा 336(3): जालसाजी/दस्तावेजों में हेरफेर
- धारा 61(2): आपराधिक षड्यंत्र
नामजद आरोपी
- मनीष पांडे (कटनी)
- मुकेश पटेल (कटनी)
- दिलीप दुबे (कटनी)
- मुकुंदी पटेल (कटनी)
- एक अन्य आरोपी
पुलिस का कहना
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। दस्तावेजों की पड़ताल के साथ लेन-देन के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment