*खेत में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज*


*खेत में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज*


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम पहरिया में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक किसान के खेत में खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोर ने बैटरी चुरा ली है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरिया निवासी शिवचरण साहू (50 वर्ष) का ट्रैक्टर उनके खेत (ग्वेडहर हार) में खड़ा था। चोरी की यह घटना 24 जनवरी की रात 10:00 बजे से 25 जनवरी की सुबह 06:00 बजे के बीच घटित हुई। जब प्रार्थी अपने खेत पहुँचा, तो उसने देखा कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब है।

Post a Comment

Previous Post Next Post