प्रशासन सख्त: तहसीलदार आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में सियाराम, विकास व भव्या राइस मिल सील


 तय मानकों का पालन न करने पर तीन औद्योगिक इकाईयां सील


कटनी – राजस्‍व एवं मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित तीन औद्योगिक इकाईयों को सील कर दिया है।


तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बताया कि लमतरा इं‍डस्ट्रियल एरिया में संचालित 3 औद्योगिक इकाईयों क्रमश: सियाराम इंडस्‍ट्रीज, विकास राइस मिल और भव्‍या राइस मिल को सील किया गया है। इन आद्योगिक इकाईयों द्वारा मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम और उद्योग विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस वजह से इन तीन औद्योगिक इकाईयों को सील किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post