*कैलवारा मोड़ से बस स्टैंड तक सड़क पर फैला गोबर*
कटनी। शहर के व्यस्ततम मार्ग कैलवारा मोड़ (संत रविदास तिराहा) से लेकर बस स्टैंड तक आज सुबह एक अजीब स्थिति निर्मित हो गई, जिसे नगर निगम की टीम ने अपनी तत्परता से समय रहते संभाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात वाहन से भारी मात्रा में गोबर सड़क पर गिर गया था। यह गोबर कैलवारा मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक काफी लंबी दूरी में फैल गया था। सुबह के समय अंधेरा और सड़क पर भारी फिसलन होने के कारण कई दुपहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया
जैसे ही इसकी सूचना नगर निगम के संबंधित वार्ड कर्मियों को मिली, टीम बिना देर किए मौके पर पहुँची। वार्ड एसआई संदीप बर्मन और वार्ड दरोगा मनमोहन चमकेल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाला। सुबह से ही टीम सड़क से गोबर हटाने और फिसलन को खत्म करने के कार्य में जुटी रही।

Post a Comment