डायल 112 में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाल कर भेजा जेल



*कटनी पुलिस डायल 112 वाहन में तोडफोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस भेजा जेल*



कटनी /आशीष चौधरी :दिनांक 12/02/26 को हाईवा एवं मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 घटनास्थल बंधी रेल फाटक पर रवाना हुई थी जिसमें मौके पर दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जो वहां पर उपस्थित 10-15 ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिए जिसमें डायल- 112 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसमें बैठे पुलिस स्टाफ तथा पायलट को भी चोटे आई जो घटना पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध क्र 89/2026 धारा 296B, 351(3), 121(1), 125A, 132,191(2),191(3),190, 324(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी उमरियापान पुलिस टीम द्वारा 14/02/26 को आरोपीगण 1. सागर उर्फ जग्गी कोल पिता रामकुमार उर्फ भूरा लाल उम्र 19 साल , 2 . अभिषेक कोल पिता हरिप्रसाद कोल उम्र 19 साल, 3. अर्जुन कोल पिता प्रीतम कोल उम्र 20 साल तीनों निवासी धरवारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया जो आरोपीगणों को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। प्रकरण मे चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post