स्विफ्ट डिजायर कार से 1200 पाव अवैध शराब जब्त, चालक अंकुश राठौर सहित साथी पर 34(2) का मामला दर्ज


 स्विफ्ट डिजायर कार से 1200 पाव अवैध शराब जब्त, चालक अंकुश राठौर सहित साथी पर 34(2) का मामला दर्ज





कटनी : थाना माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हीरा ढाबा के पीछे से अवैध शराब से भरी एक स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वाहन से भारी मात्रा में देशी मसाला शराब बरामद की गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुलवारा स्थित हीरा ढाबा के पीछे अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक सिल्वर ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 21 CB 2116 को रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान वाहन से खाकी रंग के 24 कार्टून बरामद हुए, जिनमें कुल 1200 पाव देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) भरी पाई गई।


पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये है, जबकि जब्त वाहन की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 8.44 लाख रुपये बताई गई है।


मामले में पुलिस ने वाहन चालक अंकुश राठौर एवं उसके एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की विधिवत कार्रवाई 02 फरवरी 2026 की रात 12:48 बजे दर्ज की गई।


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और किस स्थान पर खपाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने आगे भी अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post