अग्निवीर भर्ती रैली13 से, 15 तक जिलो के युवा होगें शामिल
कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पुख्ता व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
कटनी – भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा कटनी जिले के झिंझरी पुलिस लाईन मैदान में 13 फरवरी से सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके सुव्यवस्थित आयोजन के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ग्राउंड झिंझरी 13 से 24 फरवरी 2026 के मध्य आयोजित होने वाली अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में लगभग 15 जिलों के आवेदक सम्मिलित होगें अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इस रैली में भीड़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के महत्वपूर्ण स्थल पर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाकर कार्य दायित्व सौंपे गए है।
*15 जिलों के युवा आयेंगे भर्ती रैली में*
पुलिस लाइन झिंझरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में कटनी सहित 15 जिलों के युवा चयन हेतु यहां आयेंगे। इस भर्ती रैली में जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, मऊगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिले के युवा शामिल होने आयेंगे।
कलेक्टर ने बड़ी संख्या में युवाओं के यहां आने के नजरिए से सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल की समुचित व पर्याप्त उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चलित शौचालय, पेयजल हेतु टैंकर और पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्थ्या जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में 13 फरवरी से शुरू हो रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली ने 5 हजार 374 युवाओं को आमंत्रित किया गया है। जिनका अलग-अलग दिनों में शारीरिक पात्रता परीक्षण किया जाएगा और स्वास्थ्य मानकों तथा दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।
*रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित*
अग्निवीर भर्ती रैली में कटनी सहित जबलपुर, अनुपपूर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, मऊगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिले के युवा शामिल होंगे। शनिवार 14 फरवरी को झिंझरी पुलिस लाइन में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सिवनी बालाघाट व मंडला जिले के 548 युवा चयन होने के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे इसी प्रकार 15 फरवरी को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर व डिंडौरी के 762 युवा आएंगे जबकि 16 फरवरी को रीवा जिले के 843 युवा और 17 फरवरी को सतना जिले के 783 युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार 18 फरवरी को जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया एवं अनुपपूर जिलों के 785 युवाओं और 19 फरवरी को सभी 15 जिलों के 730 युवा विभिन्न प्रकार के शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे इसी प्रकार दिनांक 20 फरवरी को सभी जिलों के 638 युवा और 23 फरवरी को मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ के सभी जिलों के 285 महिला प्रतिभागी अग्निवीर भर्ती रैली में चयनित होने के लिए शामिल होंगी।
नवीनता पासपोर्ट साइज फोटो सभी आवश्यक दस्तावेज और मोबाईल से लिंक आधार नंबर लाना अनिवार्य होगा।
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती रैली में शामिल प्रतिभागियों ने सेना के कामन इंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। झिंझरी में आयोजित रैली में इन्हीं युवाओं का फिजिकल, मेडिकल टेस्ट के साथ-साथ दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
कलेक्टर ने बड़ी संख्या में युवाओं के यहां आने के नजरिए से सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल की समुचित व पर्याप्त उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने चलित शौचालय, पेयजल हेतु टैंकर और पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्थ्या हेतु नगर निगम को निर्देशित किया। वहीं झिंझरी पुलिस लाइन के बैरिकेटिंग का दायित्व पीडब्ल्यूडी को, सीसीटीव्ही कैमरे और कम्प्यूटर व प्रिंटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्थल में फायर ब्रिगेड वाहन और मेडिकल एंबुलेंस मेडिकल स्टाफ के साथ तैनात करने के निर्देश दिये हैं।
*दस्तावेजों की जांच के लिए तैनात किए गए विशेष दल*
भर्ती के दौरान रैली में शामिल होने वाले युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर 13 फरवरी से 24 फरवरी तक तीन स्तरों पर शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें प्रवेश पत्र परीक्षण व प्रिंट सुविधा हेतु रात्रि 12:00 बजे से कार्य समाप्ति तक, आधार कार्ड परीक्षण व प्रिंट सुविधा हेतु प्रात: 6 बजे से कार्य समाप्ति तक और दस्तावेज परीक्षण: हेतु प्रातः 6 बजे से शासकीय कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
इस भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

Post a Comment