जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में 13 फरवरी से शुरू


 जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में 13 फरवरी से शुरू


 कटनी। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में 5 हजार 374 युवाओं को आमंत्रित किया गया है। जिनका अलग-अलग दिनों में शारीरिक पात्रता परीक्षण किया जाएगा और स्‍वास्‍थ्‍य मानकों तथा दस्‍तावेजों के सत्‍यापन के आधार पर चयन किया जाएगा। 


शुक्रवार 13 फरवरी की रात को शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल जांच, और दस्तावेजों की जांच आदि का कार्य किया गया।13 फरवरी  की रात में 548 युवाओं ने रैली में पार्टिसिपेट किया ।जिसमें से सिवनी जिला से 288 , बालाघाट जिले से 198, मंडला जिले से   62 युवाओं ने पार्टिसिपेट किया । अभी वर्तमान में स्क्रूटनिंग के पश्चात डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होना शेष है।जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लगभग पूर्ण हो गया है, प्रतिभागियों का मेडिकल का कार्य प्रक्रियाधीन है।


Post a Comment

Previous Post Next Post