*​प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का कटनी में भव्य स्वागत*

 

*​प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी का कटनी में भव्य स्वागत*



​कटनी / मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के प्रथम कटनी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में पन्ना मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाओं ने पुष्पहारों और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने कहा कि आगामी समय में महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सौम्या राँधेलिया की सक्रियता की विशेष प्रशंसा की और पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता कमल पांडे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा, NSUI जिलाध्यक्ष शुभम् मिश्रा, सचिन गर्ग, प्रदेश सचिव अजय खटिक, विजयमंगल चौधरी और श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनाक्षी बालवी, रश्मि अग्रवाल, माया चौधरी, निरा सोनी, लता खरे, मुमताज बानो, अस्मिता ठाकुर, कल्पना सेन और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने नई ऊर्जा के साथ संगठन कार्य का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post