कटनी :इलाज के इंतजार में बीते 15 दिन, ऑपरेशन बिना लौटा मरीज


इलाज के इंतजार में बीते 15 दिन, ऑपरेशन बिना लौटा मरीज


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी जिला अस्पताल मे लापरवाही के मामले थमने का नाम नही ले रहे है ऐसा ही एक मामला प्रकाश मे आया है जहाँ  एक मरीज को 15 दिनों तक अस्पताल के बिस्तर पर ऑपरेशन की उम्मीद में रखा गया, लेकिन अंतिम समय पर 'सामान की कमी' का बहाना बनाकर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।भट्टा मोहल्ला के निवासी बबलू सिंह ठाकुर लंबे समय से हर्निया की बीमारी से ग्रसित हैं। बेहतर इलाज की उम्मीद में वे जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। दो हफ्तों तक अस्पताल में रहने के बाद, सोमवार को जब उनके ऑपरेशन का समय आया, तो डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।ब बलू सिंह का सीधा आरोप है कि डॉक्टरों ने ऐन वक्त पर यह कहकर उन्हें घर जाने को कह दिया कि "ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान उपलब्ध नहीं है।" 15 दिनों के इंतजार के बाद बिना इलाज के घर भेजे जाने से मरीज और उनके परिजन मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके हैं।


हैरानी की बात यह है कि जहाँ  डॉक्टर सामान की कमी बता रहे हैं, वहीं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी कुछ और ही कह रहे हैं।

सिविल सर्जन (प्रभारी)   स्थानीय मिडिया को बयान दिया है कि अस्पताल में मेडिकल सामान की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि आखिर मरीज को बिना ऑपरेशन छुट्टी क्यों दी गई। सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post