सूरदास आश्रम के पास 3.50 लाख की बड़ी सेंधमारी, इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ


 

सूरदास आश्रम के पास 3.50 लाख की बड़ी सेंधमारी, इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त व्यवस्था को चुनौती दी है। ग्राम पोड़ी कला स्थित सूरदास आश्रम के पास अज्ञात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अनिल पटेल (32 वर्ष) ने थाना ढीमरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 फरवरी की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर विभिन्न कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। वही FIR अब हुई है,सूत्रों के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post