रंगनाथ नगर थाना के बाहर वाहन चेकिंग, 4 चालान कटे,
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना परिसर के बाहर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी मौजूद रहे और आने-जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई।
पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा वाहन संबंधी दस्तावेजों की त्रुटियों की विशेष रूप से जांच की गई। कार्रवाई के दौरान तीन से चार चालान काटे गए, जिनमें कुछ प्रकरण लंबित (पेंडिंग) बताए जा रहे हैं। साथ ही एक मामले में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि यह वाहन चेकिंग अभियान उक्त थाना के प्रभार अनिल तिवारी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान अनिल तिवारी मौके पर उपस्थित नहीं थे। जानकारी के अनुसार वे वर्तमान में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं।
वही आप को बता दे 3 चालान पेंडिंग व 1 चालान नगद भुगतान के साथ काटे गए है

Post a Comment