जिला कटनी में 63 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूहों को पुर्नगठित किया जाकर नवीन 14 समूहों का निष्पादन


 कटनी/आशीष चौधरी ।जिले में वर्ष 2026-27 की अवधि अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल 2026 से दिनांक 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये, जिला कटनी में 63 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के समूहों को पुर्नगठित किया जाकर नवीन 14 समूहों का निष्पादन शासन निर्देशानुसार ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा निष्पादन कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष, कटनी में शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। कम्पोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन के सम्बन्ध में नीति निर्देश जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, कटनी सहित आबकारी विभाग की वेबसाइट www.excise.mp.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post