कटनी: बायपास पर पुलिस की घेराबंदी, 55 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कैलवारा खुर्द बायपास रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से संजय लालवानी (निवासी माधव नगर) को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने बायपास मार्ग पर घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 306 शीशी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 55 लीटर बताई जा रही है। इसके अलावा एक बिना नंबर की एक्टिवा और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,02,840 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Post a Comment