*राज पैलेस होटल की गैलरी से सोने का मंगलसूत्र और नगदी पार, अज्ञात चोर पर मामला दर्ज*

 


राज पैलेस होटल की गैलरी से सोने का मंगलसूत्र और नगदी पार, अज्ञात चोर पर मामला दर्ज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 'राज पैलेस' होटल में चोरी की एक वारदात सामने आई है। होटल की गैलरी में रखे सामान पर हाथ साफ कर अज्ञात चोर ने हजारों के मशरुका पर हाथ साफ कर दिया है।



शिकायतकर्ता रोशन लाल त्रिसूलिया (37 वर्ष), निवासी पन्ना (साईं मंदिर के पीछे), ने पुलिस को बताया कि घटना 20 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:30 बजे की है। फरियादी होटल राज पैलेस के रूम नंबर 205 के सामने गैलरी में मौजूद थे, तभी अज्ञात चोर ने उनका सामान चोरी कर लिया।


क्या-क्या हुआ चोरी?

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई जा रही है, जिसमें शामिल हैं:

एक सोने का मंगलसूत्र

नगदी 12,000/- रुपये

महत्वपूर्ण दस्तावेज (आधार कार्ड और पैन कार्ड)



फरियादी की रिपोर्ट पर कुठला थाना पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए कानून के तहत BNS की धारा 303(2) (जो पूर्व में IPC की धारा 379 के समकक्ष है) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post