कोतवाली पुलिस ने वाहन चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 65000रू कीमती मोटरसायकल बरामद
कटनी :/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :
दिनांक 05.02.2026 को फरियादी नितिन गट्टानी पिता श्री नवल किशोर गट्टानी निवासी रघुनाथ गंज वार्ड कटनी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई की दिनांक 05.02.25 की शाम वह अपने घर के सामने रघुनाथ गंज कटनी में मोटर सायकल के MP21MH6922 खड़ी कर घर के अंदर गया था थोडी देर बाद देखा तो मोटर सायकल यहां नहीं थी आसपास पता करने पर थाने में मोटरसायकल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करने आया हूँ। आवेदक की रिपोर्ट पर कोतवाली कटनी में अपराध के 145/26 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं कोतवाली पुलिस की तत्परता से अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान सायबर जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर धर्मेन्द्र कोल पिता किशोरी कोल उम्र 28 वर्ष निवासी नन्हवारा थाना बडवारा जिला कटनी के द्वारा मोटर सायकल के चुराने के सबंध में जानकारी प्राप्त हुई जिससे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय द्वारा तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्यवाही कर आरोपी धर्मेन्द्र कोल को गाटरघाट अम्बेडकर वार्ड के सुनसान क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया, एवं हिकमत अमली से की गई पूछताछ में आरोपी के द्वारा वाहन को गाटरघाट के जंगली कब्रिस्तान क्षेत्र के पास छुपाना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए वाहन को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का नाम व पता
धर्मेन्द्र कोल पिता किशोरी कोल, उम्र 28 वर्ष निवासी नन्हवारा थाना बडवारा जिला कटनी, मप्र
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय, प्र.आर जय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आर. दीपक तिवारी, की अहम भूमिका रही।

Post a Comment