*कल 12 घंटे गुल रहेगी बिजली, रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्र रहेंगे प्रभावित*
कटनी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कल यानी रविवार, 08 फरवरी 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 132 KV उपकेंद्र कटनी के 33 KV मेन बस के सुदृढ़ीकरण और कंडक्टर प्रतिस्थापन का कार्य किया जाना है, जिसके कारण सुबह से शाम तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
अधीक्षण अभियंता (संच-संधा) वृत्त, कटनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों और समय का विवरण निम्नानुसार है:
*प्रमुख प्रभावित क्षेत्र और समय*
33 KV कटाएघाट-1 एवं 2: बरगवां, डन कॉलोनी, भट्ठा मोहल्ला औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ता।
समय: सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक।
आर्डिनेंस-1 एवं 2 फीडर: इस क्षेत्र के दोनों फीडर बंद रहेंगे।
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक।
33 KV बर्न एंड कंपनी फीडर: 33/11 KV निवार और भनपुरा उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्र।
समय: सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक।
33 KV स्लीमनाबाद फीडर: 33/11 KV बड़वारा, विलायतकला, देवरीहटाई और भुडसा उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र।
समय: सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार इस समय अवधि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लें।

Post a Comment